फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election 10 special points of PM modi speech in azamgarh

LS Polls: 'सपा-कांग्रेस सीएए के बारे में झूठ फैलाकर दंगे कराना चाहती थीं', आजमगढ़ में विपक्ष पर PM मोदी का वार

Thu, 16 May 2024 12:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 May 2024 12:09 PM IST
सार

Lok Sabha Election प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आजमगढ़ के बाद जौनपुर और भदोही में जनसभाएं करेंगे। आजमगढ़ में उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं जनसभा की दस खास बातें...

विज्ञापन
Lok Sabha Election 10 special points of PM modi speech in azamgarh
आजमगढ़ में भाजपाजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स @narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर जनता को विशेष जानकारी भी दी। बीच-बीच में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा में मौजूद लोगों को हंसाते भी रहे।

विज्ञापन


जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 10 खास बातें
1. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को खत्म करवाकर वहां शांति व्यवस्था बहाल की। लोगों को आतंकवाद से छुटकारा मिल गया।

2. मेरे रग-रग में राष्ट्रवाद का संकल्प बह रहा है। मैं इससे भारत को बदल रहा हूं।

3. देश में बम धमाके, दंगे, आतंकवाद के साथ आजमगढ़ की पहचान को बदल दिया गया।

4. सीएए को लेकर सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन का सपना कभी पूरा नहीं होने दूंगा। सीएए हमेशा लागू रहेगा।

5. देश की जनता को धर्म और जात-पात के नाम पर बांटकर रखा गया था। आज राष्ट्रवाद की गूंज हो रही है।

6. सपा-कांग्रेस, दल दो हैं लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं।

7. पिछड़े-दलितों और आदिवासियों का आरक्षण छिनकर उसे अपने वोट बैंक का इस्तेमाल करता रहा विपक्ष।

8. देश में बाबा साहब अंबेडकर का सपना साकार हो रहा है। हिंदू-मुसलमान से अलग समाज एक होकर चले तभी दुनिया में भारत का नाम होगा।

9. विपक्षियों ने राम मंदिर को भी नहीं बख्शा। इस पर भी वे अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते दिखे।

10. सबका साथ-सबका विकास के तहत सभी की सेवा हो रही है। देश के स्वास्थ्य की चिंता मोदी कर रहा है। लोगों के इलाज की गारंटी मोदी दे रहा है।

सूर्य घर योजना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मुफ्त व्यवस्था मिलेगी। अब आपके घर का बिजली बिल जीरो हो जाएगा। बिजली इस्तेमाल करने वाला भी हीरो बन जाएगा। सिर्फ निरहुआ ही नहीं आप भी हीरो बन जाइए। अभी से ही इसका रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसमें सोलर लाइट के माध्यम से आप अपने घर की बिजली जलाएंगे। साथ ही ज्यादा बिजली होने पर उसे मुख्यमंत्री योगी खरीद लेंगे। इससे आपकी कमाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed