{"_id":"57a4de374f1c1bdd332b91c9","slug":"lohiya-iko-paark-ke-virodh-mein-diya-dharana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया इको पार्क के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया इको पार्क के विरोध में दिया धरना
ब्यूरो, अमरउजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
लोहिया इको पार्क के विरोध में शुक्रवार को मौनी बाबा के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया क्षेत्र के गौरा हरदो स्थित बाबा मुसई दास प्रथम देव (बहिरा देव) स्थान पर सपा सरकार की ओर से बनवाए जा रहे लोहिया इको पार्क के विरोध में शुक्रवार को दुर्वासा महामंडलेश्वर रामलाल दास महाराज (मौनी बाबा) के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया। मौनी बाबा ने लोहिया पार्क का ही विरोध किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यदि आठ अगस्त तक काम बंद करके ग्रामसभा की जमीन वापस नहीं की जाती है तो जनआंदोलन होगा। साथ ही बाबा उसी दिन से बाबा बहिरा देव आश्रम पर अनशन पर बैठेंगे।
मौनी बाबा ने कहा कि अगर सरकार को कुछ बनवाना है तो यहां पर बाबा प्रथम देव के नाम पर विद्यालय, धर्मशाला, गौशाला, विधवा आश्रम बनवाए। यहां पर उपस्थित संस्कृत विद्यालय को और विकसित किया जाए।
यह संस्कार की तपोस्थली है, यह तपोभूमि है, इस पर सरकार ने कुठाराघात किया है। कहा कि प्रथम देव हमारे पूज्य है सरकार इस पर विचार कर के पार्क का निर्माण बंद करें, नहीं तो हम लोग बहिरा देव से मार्च निकालकर सेनपुर में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव के घर के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने कहा कि मौनी बाबा के निर्देशानुसार आठ अगस्त तक अगर निर्माण बंद नहीं हुआ तो जन आंदोलन होगा। बसपा नेता अखंड सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यहां पर पार्क निर्माण कर के लोगों की आस्था पर कुठाराघात किया है। बाबा का जो भी निर्देश होगा हम लोग उसको पूरा करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेता विजयप्रकाश सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्र, रमाकांत मिश्र, मधुसूदन त्रिपाठी, प्रभाकर तिवारी, प्रदीप सिंह पालीवाल, महाप्रधान राजेंद्र सिंह, देवनारायन मिश्र सहित कई मठों के मठाधीश उपस्थित थे।