फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Locust camp encamped in district, damage to crops

टिड्डियों के दल ने जिले में डाला डेरा, फसलों को पहुंचाया नुकसान

Fri, 26 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Locust camp encamped in district, damage to crops
अहरौला के सुल्तानीपुर में पहुंचा टीड्डीयों का दल। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पाकिस्तान से चला टिड्डियों के दल ने गुरुवार को जनपद में ही अपना डेरा डाला। जहां पर टिड्डियों ने डेरा डाला उस गांव में फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचाया। वहीं शुक्रवार को जैसे ही टिड्डियों के मार्टीनगंज विकास खंड के छित्तेपुर और कवरागहनी में होने की सूचना मिली कृषि विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और किसानों के साथ मिलकर उन्हें भगाया। कई गांवों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सायरन बजाकर टिड्डियों को भगाया गया। किसानों ने भी थाली आदि बजाकर भगाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के फुलेश, पिपरौला, करूई, रसावां, छित्तेपुर, कवरा गहनी, नोनारी, बेलहरी, रंगडीह, पुरंदरपुर, नरई सुल्तानपुर, तेउखर, पारा आदि गांव में बीती 25 जून की शाम चार पांच बजे टिड्डियों के दल ने हमला बोल दिया। रात्रि निवास के दौरान जिस खेत में व जिस पेड़ पर बैठे उसकी मुलायम पत्तियों को खा गए। जिससे फसलों का आंशिक रूप से नुकसान कर दिया। लोगों ने थाली ए टीन ढोल बजा कर टिड्डियों को भगाने की कोशिश किया। सुबह होने के साथ ही यह टिड्डियां दूसरी जगह के लिए प्रस्थान कर गई। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार टिड्डियों का दल ने फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में भी दस्तक दे दिया है। फूलपुर क्षेत्र के जौमा, सुदनीपुर, मनरा, टिकरिया, छित्तेपुर, मार्टीनढगंज, नरदह, कुशलगांव आदि गांव और ब्लाकों में टिड्डियों का झुंड देखने को मिला। किसान दयाराम व अली अनसर ने बताया कि पाकिस्तान से चली टिड्डियां देश के कई प्रांतों सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अधिक नुकसान किया। इनके उतरने से जमीन अपनी उर्वरा शक्ति खो देती है। सूबेदार का कहना है कि अन्य जिलों में टिड्डियों के दल ने जिन खेतों में धावा किया है वहां सबकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। टिड्डियों का झुंड देख किसान सकते में आ गए हैं। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अंबारी, माहुल, गोधना, मैगना, खंजहापुर, बिलारमऊ, बागबाहर आदि तहसील क्षेत्रों में शाहगंज जौनपुर बार्डर से जिले में प्रवेश किया। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार को टिड्डियों का दल पहुंच गया। जिससे किसानों में अपनी फसलों को लेकर भारी चिंता है। पकड़ी गांव निवासी किसान सूबेदार गिरी, सुल्तानीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय, पड़ऱी गांव निवासी बालमुकुंद सिंह, बस्ती भुजबल गांव निवासी लक्ष्मी चौबे आदि लोगों का कहना है टिड्डी दल जिस भी पेड़ की शरण ले रहा है उसकी पत्तियां साफ हो जा रही हैं जिस भी खेत में पहुंच रहा है वहां फसलें बर्बाद कर रहा है। जगह-जगह सूचना पर कृषि विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं और टिड्डियों के दल की जानकारी प्राप्त उन्हें भगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

डा. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जौनपुर और शाहगंज की ओर से टिड्डी दल ने कई गुटों में जनपद की सीमा में प्रवेश किया है। हर गुट के पीछे हमारी टीम लगी हुई है। हमारी पूरी टीम सुबह से ही इनके पीछे-पीछे घूम रही है। रात को यह जहां भी रूकेंगी वहीं पर इन्हें मारने का प्रबंध किया जाएगा।

मार्टीनगंज में टिड्डियों से हुए नुकसान को दिखाते किसान।

मार्टीनगंज में टिड्डियों से हुए नुकसान को दिखाते किसान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed