फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loco pilot beaten to death in love affair people blocked road after postmortem come to take PET exam

UP: प्रेम प्रसंग...लोको पायलट की लात-घूसों से पीट कर हत्या, मरने से पहले भाई को किया था फोन; आरोपियों पर FIR

Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में लोको पायलट की पीटकर हत्या की सूचना पाकर माैके पर जीयनपुर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Loco pilot beaten to death in love affair people blocked road after postmortem come to take PET exam
घर पर जुटी भीड़ और दुर्गेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौसहरा गांव निवासी लोको पायलट दुर्गेश कुमार की प्रेम प्रसंग में रविवार की शाम पीट कर हत्या हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई अजीत कुमार की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिजनों ने कार्रवाई की मांग कर जीयनपुर चौक पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौसहरा गांव निवासी दुर्गेश कुमार (27) 2020 में लोको पायलट के पद पर गोरखपुर में भर्ती हुआ था। वर्तमान समय में उसका स्थानांतरण भुसावल महाराष्ट्र हो गया था जहां से वह पीईटी की परीक्षा देने पांच सितंबर को घर आया था। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसके बाद वह पांच सितंबर को ही शाहजहांपुर परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वह सात सितंबर की भोर में घर पहुंचा। देर शाम अपने खेत की तरफ गया जहां आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। मोबाइल भी छीन लिए। 

गंभीर हालत में उसने दूसरे के मोबाइल से अपने बड़े भाई अजीत कुमार को फोन किया और बताया कि मुझे बुरी तरह से मारापीटा गया है। आप जल्द आकर मुझे ले चलो। जिसपर अजीत और उसकी चाची पुष्पा मौके पर पहुंचीं और उसे घर लाएं। 

पहुंची पुलिस

परिजन इलाज के लिए जीयनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद दुर्गेश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के भाई अजीत ने बताया कि मौत से पहले रास्ते में दुर्गेश ने बताया कि गणेश यादव, अजय यादव, श्रवण यादव, शेरू यादव, गोविंद यादव ने उसकी पिटाई की और जानेंद्र मिश्र ने उसे कोई दवा पिलाई थी। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों की यह रही मांगें : सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज को परिजनों ने मांग पत्र सौंपा। परिजनों की मांग है कि पुलिस सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करे। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। एक करोड़ मुआवजा व सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed