फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lock found closed, everyone's salary will be deducted

Azamgarh News: बंद मिला ताला, सबका कटेगा वेतन

Sat, 27 Jul 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lock found closed, everyone's salary will be deducted
बलरामपुर। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की सुबह निकले सीएमओ डा. अशोक कुमार का हकीकत से सामना हो गया, जब वह 9.45 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदीगढ़ पहुंच गए। सुबह आठ बजे स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय है लेकिन, केंद्र पर ताला लटकता हुआ पाया। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सहित स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

सुबह 9.45 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुंदीगढ़ का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान ताला लटका मिला। 10 मिनट बाद भीम प्रजापति एवं रामसरन मौर्या सपोर्ट स्टाफ पहुंचे। डा. सुहैल अहमद प्रतिकर अवकाश पर थे। स्टाफ नर्स लक्ष्मी गौड़ भी प्रतिकर अवकाश पर थीं। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि एक साथ प्रतिकर अवकाश न लिया जाए। वहीं फार्मासिस्ट विपिन साहू मौके पर उपस्थित नहीं थे। अनुपस्थित समस्त कर्मियों के कार्य की समीक्षा कर एवं स्पष्टीकरण अपर मुख्य चिकित्साधिकारी शहरी से सत्यापित कराते हुए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सभी को एक दिन का वेतन काट कर नोटिस जारी किया। बताते चलें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदीगढ़ में एक एलटी, एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed