{"_id":"5ed79c048ebc3e906d3cf107","slug":"loan-will-be-given-on-interest-of-six-percent-to-build-a-house-azamgarh-news-vns5280894135","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बनवाने के लिए छह प्रतिशत व्याज पर मिलेगा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बनवाने के लिए छह प्रतिशत व्याज पर मिलेगा लोन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार ने क्रेडिट लिंकेज सर्विस योजना के तहत लोगों को घर बनवाने के लिए छह प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सरकार तीन लाख से 18 लाख रुपये की आमदनी वाले वालों को लोन देगी। इसके लिए 31 मार्च 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।
सरकार ने कम आय वाले लोगों को घर बनवाने के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने क्रेडिट लिंकेज योजना की शुरूआत की है। यह योजना ऐसे लोगों के लिए है जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से 18 लाख रुपये है। सरकार इस योजना के तहत सिर्फ छह प्रतिशत ब्याज पर ऐसे लोगों को ऋण उपलब्ध कराएगी। इससे ऊपर का ब्याज सब्सिडी है। पहले यह योजना मार्च तक के लिए संचालित थी लेकिन लाक डाउन के कारण हुई बंदी को देखते हुए इसे 31 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस योजना का लाभ पाने के लिए कोई भी लाभार्थी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आए आवेदन पत्रों की जांच डूडा कराएगी। नगर निकाय क्षेत्र के लिए यह योजना लागू है। इस योजना लाभ लेने के इच्छुक लाभार्थी आय प्रमाण पत्र आदि के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के तहत अब तक 4205 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जब इसका सर्वे किया गया तो बहुत से लोगों के गलत आवेदन पाए गए। क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट पर ही इसका आवेदन होना है लेकिन आप्शन में सीएलएसएस योजना को चुनना है। उन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया लेकिन आप्शन में सीएलएसएस को चुन लिया। - अरविंद कुमार पांडेय, पीओ डूडा