{"_id":"623768d36f4eec6b411a0c83","slug":"liu-will-collect-information-about-examination-centers-azamgarh-news-vns6440515138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआइयू संभालेगी नकल पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआइयू संभालेगी नकल पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन तरीके से संपन्न कराना शासन और प्रशासन की प्राथमिकता है। नकल रोकने की दिशा में इस बार एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है। एलआईयू कर्मी परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जरूरी सूचनाएं एकत्र करेंगे और उससे प्रशासन को अवगत कराएंगे। इसी के आधार पर परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे। साथ ही अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकतानुसार एसटीएफ तैनात की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए दो स्तरों पर सभी केंद्रों की आनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। इसके लिए जनपद के साथ-साथ राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। कोरोना के मद्देनजर सभी केंद्रों को परीक्षा पूर्व सैनिटाइज करने के साथ ही कक्ष निरीक्षकों व परीक्षार्थियों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए एलआईयू को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे लेकर शासन से निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की 24 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के मद्देनजर सभी केंद्रों को परीक्षा पूर्व सैनिटाइज करने के साथ-साथ केंद्रों पर सैनिटाइजर, हैंडवाश, पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के साथ ही सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।