फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Literature is the origin of enthusiasm , cry

साहित्य का मूल है उत्साह, रुदन

Tue, 01 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Literature is the origin of enthusiasm , cry
जीवन में उत्साह और रूदन का जो रूप समाहित है वहीं साहित्य का मूल बीज है। पूरा साहित्य इसी के इर्द-गिर्द होता है। ये बातें सूत्रधार संस्था की ओर से जिले के अस्सी वर्ष का वय पार कर चुके वरिष्ठ साहित्यकारों के सम्मान समारोह 'अस्सी पार चार आधार' कार्यक्रम में साहित्यकारों ने कहीं। रविवार को मड़या स्थित एक विद्यालय परिसर आयोजित कार्यक्रम में युवा साहित्यकारों से अपने वरिष्ठजनों के कार्यों का अध्ययन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ आशा सिंह द्वारा मां सरस्वती की वंदना से किया गया। तत्पश्चात ख्यातिलब्ध साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद ने सम्मानित साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह, डा. कुबेर मिश्रा, अमर नाथ तिवारी और रामप्रकाश शुक्ल निर्मोही के लेखन और जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान सम्मानित विभूतियों पर केंद्रित लघु पुस्तिका का विमोचन सभा के अध्यक्ष दीनानाथ लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह ने कहा कि साहित्यकारों को अपने आसपास के समाज से जुड़े रहना चाहिए। रामप्रकाश शुक्ल निर्मोही ने युवा साहित्यकारों से अपील किया कि उन्हें अपने वरिष्ठों के व्यक्तित्व के अतिरिक्त कृतित्व का भी अध्ययन करना चाहिए। साथ ही आपसी संवाद भी स्थापित करना चाहिए। डा. आरडी यादव ने सम्मानित अतिथियों से सीधा संवाद किया। डा. कुबेर मिश्रा ने कहा कि लोक में जीवन का जो उत्साह और रूदन समाहित है वहीं साहित्य का मूल बीज है। जिस पर साहित्य केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहित्यकार अमरनाथ तिवारी ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। अध्यक्षता करते हुए दीना नाथ लाल श्रीवास्तव ने अस्सी पर चार आधार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। बोले इस तरह का यह पहला संवाद है जो आजमगढ़ में आयोजित हुआ। इस मौके पर इंद्रासन राय, प्रेम प्रकाश यादव, ममता पंडित, चंचल शर्मा, नित्यानंद मिश्रा, एसके दत्ता, डा. दीप नरायण मिश्रा, हरिकेश, अंगद, दिलीप, प्रवीण पाठक, विवेक सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने किया। कार्य का संयोजन अभिषेक पंडित और शुभम् सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed