{"_id":"61b0f1f01b5905738d4ef022","slug":"liquor-mafia-s-real-brothers-property-worth-1-5-crore-was-attached-azamgarh-news-vns6268466133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया सगे भाइयों की डेढ़ करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया सगे भाइयों की डेढ़ करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कारवाई पुलिस व प्रशासनिक अमले ने किया है। इसके तहत पुलिस ने बुधवार को कुख्यात अवैध शराब कारोबारी राजेश अग्रहरी व बृजेश अग्रहरी पुत्रगण रामधनी की डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर एसपी अनुराग आर्य ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इसे लेकर अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है।
पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में अवैध शराब के सेवन से तीन दर्जन भर लोगों की मौत हुई थी। काफी संख्या में लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई थी। एक सप्ताह तक जहरीली शराब का तांडव चला था। मित्तूपुर निवासी राजेश अग्रहरी व बृजेश अग्रहरी पुत्रगण रामधनी के एक मकान व बेसमेंट से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। गैंगेस्टर के तहत इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एसपी अनुराग आर्य ने इन दोनों सगे भाईयों व मां के नाम से अवैध शराब व्यवसाय के बल पर क्रय की गई डेढ़ करोड़ की संपत्ति चिन्हित की गई। इसमें राजेश व बृजेश के नाम मित्तूपुर में गाटा संख्या 1100 रकबा 28 कड़ी, जिसमें मकान व बेसमेंट बना है की अनुमानित कीमत 40 लाख, गाटा संख्या 1100 में कुल 56 कड़ी रामबचन पुत्र फेरई हदिया तहसील फूलपुर से क्रय किया गया है, जिसपर बाउंड्री करवाया गया है। जिसकी कीमत 10 लाख है। गाटा संख्या 1377 में कुल .028 कड़ी राम हरीश मिश्रा मित्तूपुर तहसील फूलपुर से अपने नाम क्रय किया गया है, जो खाली है, जिसकी कीमत सात लाख रुपये है। वहीं गाटा संख्या 656 ख में कुल 186 कड़ी हरिश्चन्द पुत्र रामदेव मित्तूपुर तहसील फूलपुर से क्रय किया गया है, जो मौके पर खाली है, जिसकी कीमत सात लाख रुपये है। गाटा संख्या 792 में कुल 808 कड़ी में 1/2 अंश रकबा 0.163 हेक्टेयर सतीश कुमार व वीरेंद्र कुमार निवासी मित्तूपुर से अपने नाम क्रय किया गया है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। गाटा संख्या 13, 32 व 40 कुल तीन गाटा रकबा 0.16315 हेक्टेयर में 1/2 राशिद खॉ व आरिफ खां निवासी दावनपारा तहसील फूलपुर से अपने नाम क्रय किया गया है, जिसकी कीमत दस लाख 73 हजार 500 रुपये है। खसरा संख्या 672 आबादी 50 फूट लालजी गुप्ता व राम प्रसाद गुप्ता निवासी पवई तहसील फूलपुर से क्रय किया गया है, जिसपर बाउंड्री करवाया गया है, जिसकी कीमत कुल 15 लाख रुपये है। खसरा संख्या 672 आबादी 50 फूट मनोज कुमार, विनोद कुमार व राजकुमार निवासी मालीपुर रोड जलालपुर देहात से क्रय किया गया है, जिसपर एक तला मकान बना हुआ है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। गाटा संख्या 455 में कुल .094 हेक्टेयर 0/448 में .362 हेक्टेयर कुल .413 हेक्टेयर बैजनाथ निवासी मित्तूपुर से अपने नाम क्रय किया गया है, जो खाली है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि उपरोक्त भूमि की कुल कीमत एक करोड़ 49 लाख 73 हजार 500 रुपये उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत डीएम के आदेश पर विवेचक धर्मेंद्र कुमार पांडेय थाना प्रभारी फूलपुर द्वारा प्राप्त कर लिया गया था। उक्त संपत्ति को अंतर्गत कुर्क की गई। इस मौके पर तहसीलदार फूलपुर, धर्मेंद्र कुमार पांडेय थाना प्रभारी फूलपुर व उप निरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय थाना पवई मय फोर्स मौके पर मौजूद रहें।
र्