फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Line man dies due to electrocution

करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Sat, 06 Jun 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Line man dies due to electrocution
आजमगढ़। मेंहनगर विद्युत सब स्टेशन पर बतौर संविदा लाइनमैन रामजतन की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात वह कुर्बानपुर गांव में शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक रामजतन पुत्र सुखारी चकवारा रानी की सराय का रहने वाला था। चार भाइयों में सबसे छोटा था और अलग रहता था। वर्ष 2016 से संविदाकर्मी का काम कर रहा था। वर्ष 2018 में भी लाइन बनाते समय बुरी तरीके से जल गया था। उस समय इलाज के बाद ठीक हो गया था। शुक्रवार रात को 11 बजे कुर्बानपुर गांव में खंभे पर तार जोड़ रहा था। इस दौरान करंट लगने से नीचे गिरा तो सिर में गंभीर रूप से चोट भी लग गई। ग्रामीण और परिजन उसे पहले मेडिकल कालेज चक्रपानपुर ले गए तो वहां भर्ती नहीं किया गया। इटौरा मोड़ पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की तीन लड़की और एक लड़का है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जेई रवि कुमार और एसडीओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed