फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Life will be auspicious only with the blessings of the gurus

गुरुजनों के आशीर्वाद से ही जीवन पथ होगा मंगलमय

Sat, 05 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Life will be auspicious only with the blessings of the gurus
आजमगढ़। जनपद में शिक्षक दिवस शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को याद किया गया। उन्हें भावभीनी श्राद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरुजनों के आशीर्वाद से ही जीवन पथ मंगलमय होता है।
विज्ञापन

शहर के जीडी ग्लोबल स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। प्रबंधक गौरव अग्रवाल, निदेशिका स्वाति अग्रवाल, प्रधानाचार्य विधान तिवारी, उपप्रधानाचार्या मधु पाठक और प्राध्यापिका सपना सिंह, कुमुद चतुर्वेदी, प्रियंका यादव, नेहा सिंह, अखिलेश मिश्र ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से आनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों की प्रतिलिपि को विद्यालय के फेसबुक एकाउंट पर साझा किया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। ई-शान पब्लिक में शिक्षक दिवस मनाया गया। निदेशक अशोक श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। को-ऑडिनेटर दुर्गेश मिश्रा आदि थे। ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी ने शांति पाठ एवं हवन के जरिए दिवंगत सदस्य माधवन उन्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बजरंग त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, एसपी शुक्ल आदि थे। भारत रक्षा दल की ओर से बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और शिक्षक दिवस का महत्व बताने लिए मातबर गंज मोहल्ले के सफाई कर्मी परिवार के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश बिक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि कि आप लोग बच्चों को पढ़ने के लिए जरूर कहें। सुनील वर्मा, मनोहर, दीपक जायसवाल, शंकर प्रसाद, नसीम अहमद, डॉ.धीरजी, पप्पू, जय किशुन, राजन अस्थाना, आलोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिक्षक दिवस की धूम
आजमगढ़। प्राइमरी विद्यालय सरायमीर द्वितीय मेंशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अनुपम पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डा. शैलेंद्रनाथ यादव ने कहा कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन हमारे आदर्श हैं। प्रधानाचार्य अभिमन्यु यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अनीता, शैलेश, प्रमोद चतुर्वेदी, शैलेश प्रजापति, गोपाल विश्वकर्मा, आसमां, तारिक शेख, प्रिया राय, भवानी शंकर, रंजना प्रजापति आदि थे। बूढ़नपुर शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कंपोजिट विद्यालय कबिरुद्दीनपुर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुरेंद्र प्रताप सिंह का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम के साथ स्वागत किया गया। अवकाश प्राप्त प्रअ तोनारी यमुना वर्मा और प्रधानाध्यापक विद्यापति यादव को अंगवस्त्रम व साइकिल देकर सम्मानित किया गया। यमुना वर्मा, विद्यापति यादव, सुधीर पांडेय, अजित सिंह, मनीष मोहन, राजेश कुमार थे। एडवांस स्टेप आफ कम्प्यूटर बूढ़नपुर में संस्था के प्रबन्धक गिरिजेश वर्मा ने केक काटा व पौधरोपण किया। रितेश, विवेक, विशाल, विपिन, शिवम रहे। एआरएम एजुकेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षाविद् डा. मातबर मिश्र का सम्मान हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक आजीवन प्रक्रिया है और जीवनपर्यंत चलती रहती है। रानी की सराय के सेठवल गांव स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रचार्य डा. इशतेयाक अहमद ने कहा की शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। जनता इंटर कालेज अंबारी, कम्पोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल अंबारी और अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सोहराब सिद्दीकी, आराधना शुक्ला, राजेश यादव, पारसनाथ यादव थे।फूलपुर स्थिति बीआरसी कार्यालय पर शनिवार को संजय कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। सुरेन्द्र प्रताप सिंह को राज्य पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर उन्हें सम्मनित किया गया। कोमल यादव, जीतेन्द्र कुमार, नजीरुल थे। न्यू आक्सफोर्ड, न्यू कैम्ब्रिज स्कूल, पंजाब नेशलन बैंक, सरस्वती शिशु मंदिर, मिजवां फाउंडेशन कैंप कार्यालय पर शिक्षक दिवस मनाया गया। इंटर कॉलेज महाराजगंज में सभी शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. अनिल कुमार सिंह प्रधानाचार्य, नरेंद्र देव, हरिशंकर पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed