फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Life imprisonment to wife and brother convicted of murdering husband

Azamgarh News: पति की हत्या की दोषी पत्नी व भाई को उम्र कैद

Tue, 19 Nov 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to wife and brother convicted of murdering husband
आजमगढ़। पति की हत्या के मामले में अदालत ने पत्नी और उसके भाई को दोषी पाया है। दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 13-13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। सोमवार को यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार यादव ने सुनाया।
विज्ञापन

मुकदमे के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के करौंजा गांव के सिवान में सूखे एक कुएं में 23 अप्रैल 2024 को एक युवक की लाश बरामद हुई थी। उसकी पहचान पवन यादव निवासी रानीपुर थाना मुबारकपुर के रूप में की गई। पवन के पिता सच्चिदानंद यादव ने पवई थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि पवन ने सात-आठ साल पहले पूजा यादव निवासी करौंजा थाना पवई से प्रेम विवाह किया था। पूजा और पवन का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा नहीं था। आरोप लगाया कि पूजा यादव ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या कराई है। पुलिस ने पूजा यादव और उसके भाई अंगद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे के परीक्षण के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से इस मुकदमे की पैरवी कर रहे सहायक शासकीय अधिवक्ता ने आठ गवाहों को न्यायालय में पेश किया और अपने तर्क रखे। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष के तर्कों को सुनने के बाद पूजा यादव और अंगद यादव को दोषी पाया। दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 13-13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed