फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Licenses of nine fertilizer and seed shops canceled due to irregularities

Azamgarh News: अनियमिता पर खाद-बीज की नौ दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Tue, 19 Nov 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Licenses of nine fertilizer and seed shops canceled due to irregularities
आजमगढ़। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने सोमवार को तहबरपुर और निजामाबाद क्षेत्र में खाद और बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। स्टॉक, बिक्री रजिस्टर में अनियमितता पाए जाने पर नौ दुकानों के लाइसेंस लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने किशुनदासपुर स्थित श्रेयांश कृषि केंद्र, साईं खाद एवं बीज भंडार, तहबरपुर स्थित राकेश मौर्य फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया। राम प्रताप मौर्य फर्टिलाइजर, राम नयन सीड स्टोर, मौर्या फर्टिलाइजर, शेरपुर स्थित खान फर्टिलाइजर, जय मां वैष्णो बीज भंडार व यादव फर्टिलाइजर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इन दुकानों पर अनियमितता पाई गई। इसके कारण दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि उनके पॉइंट ऑफ सेल मशीन में स्टॉक उपलब्ध है तो उसको नियमानुसार खारिज कर दें अन्यथा संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। किसान सहकारी समितियों के अधिकारी के मोबाइल नंबर 8527436613 व जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9450753720, 9453072429 पर संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed