फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpals opened front to protest against the deadly attack

जानलेवा हमले के विरोध में लेखपालों ने खोला मोर्चा

Fri, 04 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals opened front to protest against the deadly attack
निजामाबाद तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लेखपाल अतुल कुमार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में संगठन ने जनपद की सभी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे दिन काम भी नहीं किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह की ओर से एसडीएम को ज्ञौपन सौंपा गया। फूलपुर में तहसील अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में एसडीएम रावेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शकील अहमद ने कहा कि आए दिन लेखपालों पर हमला किया जा रहा है। इसके चलते रोष व्याप्त है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यदि गिरफ्तारी शीघ्र नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री शिवशंकर सिंह, गोरख यादव, अनिल कुमार सिंह, महेश कुमार चौधरी, संतोष सिंह, समरजीत, अजय, महेश प्रजापति थे। निजामाबाद तहसील में राधेश्याम राम मंत्री ने ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लालबिहारी, राधेश्याम राम, रमाशंकर, विक्रान्तच हिं, रीता, अनीता, लालधर, रविकांत, उमेश, नीरज आदि उपस्थित रहे। मेंहनगर में तहसील अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना दिया गया। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed