फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal suspended for rigging in records

अभिलेखों में हेराफेरी पर लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश

Tue, 15 Oct 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for rigging in records
मार्टीनगंज। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मार्टीनगंज तहसील सभागार में संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम के समक्ष कुल 163 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से डीएम ने पांच का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया। वहीं शिकायत पर एक लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पकरौल गांव निवासी मुनमुन पुत्र शिवबदन ने बताया कि पुराना खाता संख्या 252 व 253 में गलती से क्षेत्रीय लेखपाल अच्छेलाल चौरसिया द्वारा प्रार्थी को मृतक दिखाकर गांव के चार व्यक्तियों के नाम वरासत दर्ज कर दी गई है। जबकि अभी वह जीवित है। डीएम ने एसडीएम मार्टीनगंज को तत्काल उसका नाम खाते में दर्ज कराते हुए संबंधित लेखपाल को निलंबित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मखदूमपुर ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव ने बताया कि गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन सुनील कुमार करता है जो कि बाहरी गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ ग्रामवासी व ग्राम प्रधान ने कई प्रार्थना पत्र दिए। पूर्ति निरीक्षक ने शिकायत की जांच की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने डीएसओ को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया। लेड़ुआपार गांव निवासिनी कुसुमलता पत्नी रत्तीलाल ने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी सहन को घेरना चाहती है लेकिन गांव के कुछ लोग उसे ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। डीएम ने एसओ सरायमीर को नियमानुसार निस्तारण का निर्देश दिया। सुरहन गांव निवासी रविंद्र नाथ सिंह ने शिकायत की कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि चकरोड पर अतिक्रमण है। शिकायत के बाद भी सीमांकन में हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलदार मार्टीनगंज को निर्देश दिया कि चकमार्ग की पैमाइश कराकर शीघ्र अतिक्रमण हटवाएं। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसडीएम मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार पीपी राय, बीडीओ पीसी राम आदि थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम अरविंद कुमार सिंह और तहसीलदार ब्रजेंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस में सात मामले आए जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील सभागार में एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायती पत्र आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीआरओ हरिशंकर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधन दिवस में कुल 34प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सीआरओ ने इस दौरान अनुपस्थित अधिकारियों की सूची तैयार कर एक दिन का वेतन काटने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed