फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal suspended for demanding 10 thousand bribe from artist

कास्तकार से 10 हजार घूस मांगने वाला लेखपाल निलंबित

Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for demanding 10 thousand bribe from artist
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चकलालचंद मंडल के लेखपाल को कास्तकार से रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम सगड़ी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार न्यायिक को जांच सौंपी है। वहीं निलंबित लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन कार्यालय सगड़ी से संबंद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

चकलालचंद गांव में आबादी की जमीन में पुराने रास्ते की रिपोर्ट लगाने को लेकर कास्तकार ने लेखपाल को आवेदन दिया था। रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल कैलाश सिंह द्वारा कैलाश सिंह द्वारा कास्तकार से 10 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था। जिसका वीडियो क्लीप वायरल हो गया। इसके साथ ही कास्तकार ने इसकी शिकायत भी किया। जिस पर एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने वायरल हुए क्लीप को देखा तो आरोप की पुष्टि हुई। जिस पर एसडीएम ने लेखपाल कैलाश सिंह को तत्काल निलंबित करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन कार्यालय सगड़ी से संबंद्ध कर दिया है। इसके साथ ही एसडीएम ने प्रकरण की पूर्ण जांच के लिए तहसीलदार सगड़ी न्यायिक को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। तहसीलदार न्यायिक लेखपाल के खिलाफ अभिलेखों, वायरल वीडियो आदि के आधार पर आरोप पत्र तैयार कर एसडीएम की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed