फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal accuses advocate of beating and tearing register

लेखपाल ने अधिवक्ता पर लगाया मारपीट व रजिस्टर फाड़ने का आरोप

Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accuses advocate of beating and tearing register
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली मंगलवार की देर शाम एक लेखपाल द्वारा एक अधिकवक्ता के ऊपर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील पर लेखपाल अमित सिंह जो फुलेहरा में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर के सामने स्थित दुकान पर मंगलवार की शाम को वह चाय पीने गए हुए थे तभी वहां सगड़ी तहसील के एक अधिवक्ता पहुंचे। वर्षोँ पूर्व दर्ज वरासत में नाम बढ़ाने को लेकर कहासुनी करने लगे।नाम बढ़ाने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने विधि विरुद्ध कार्य करने से इंकार किया तो उनके साथ दुकान पर गाली गलौज व मारपीट की। उनके द्वारा सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिया गया। घटना संज्ञान में आते ही लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह व मंत्री अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों लेखपाल सगड़ी तहसीलदार के पास पहुंचे और लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी दी। तहसीलदार ने जीयनपुर थाना प्रभारी को विधि विरुद्ध कार्य करने के लिए निर्देशित किया। वही जीयनपुर थाने पर दर्जनों की संख्या में लेखपालों ने पहुंचकर तहरीर दी और सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर उत्तम सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, राम सागर सोनी, आशुतोष झा, रूपेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed