फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Legislative Council elections: Nine nomination papers sold on the second day

विधान परिषद चुनाव: दूूसरे दिन नौ नामांकन पत्र बिके

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: Nine nomination papers sold on the second day
आजमगढ़-मऊ विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। शनिवार को कुल नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन पार्टियों के नाम पर नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन शनिवार को भी नौ सेट पर्चे बिके। इसमें विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह, आम आदमी पार्टी से दुर्गविजय सिंह, बसपा से सिकंदर कुशवाहा, कांग्रेस से ओमप्रकाश यादव व पवन कुमार सिंह ने पर्चे खरीदे। इन सभी लोगों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र खरीदे। दो दिनों में खरीदे गए नामांकन पत्रों की संख्या अब 15 हो गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री को लेकर पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील है। नामांकन पत्र खरीदने वालों के अतिरिक्त सिर्फ कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को ही कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

एमएलसी के पुत्र का नामांकन पत्र खरीदने पर चर्चा
आजमगढ़। शनिवार को भाजपा के विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह का नामांकन पत्र लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। क्योंकि शुक्रवार को उनसे पूर्व भाजपा के फूलपुर पवई विधायक अरुण कांत यादव ने तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदा था। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक ऊपर से किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं आया है। ऐसे में पार्टी का अभी कोई उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed