फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Left parties protest Iran attack

Azamgarh News: ईरान पर हमले के विरोध में वाम दलों का प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Left parties protest Iran attack
अमेरिका-इजरायल के खिलाफ मार्च निकालते हुए। श्रोत-स्वयं
आजमगढ़। अमेरिका इस्राइल गठजोड़ की ओर से ईरान पर हमले के खिलाफ राज्य व्यापी आह्वान पर भाकपा, माकपा और भाकपा माले ने बुधवार को शहीद कुंवर सिंह उद्यान से शांति मार्च निकाला। मार्च में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इस्राइल गठजोड़ मुर्दाबाद, अमेरिकी दादागिरी नहीं चलेगी, तेल के लिए जंग बंद करो जैसे नारे लगाए। मार्च पुनः कुंवर सिंह उद्यान के गेट पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका नाकामियों को छिपाने के लिए दुनिया के कई देशों पर हमले कर रहा है। अमेरिका का उद्देश्य दुनिया के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करना है। जो देश उसकी शर्तें नहीं मानते, उन पर दबाव या हमला किया जाता है। इस मौके पर माले नेता एवं किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, सीपीआई के नेता एवं किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग, माले के जिला प्रभारी विनोद सिंह, सीपीआई के जिला मंत्री जितेंद्र हरि पांडेय, हामिद अली ने संबोधित किया। इस मौके पर खरपत्तू राजभर, रामाज्ञा यादव, अशोक यादव, दुर्बली राम, शिवम गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed