फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leaders got angry after being stopped at the police line gate

Azamgarh News: पुलिस लाइन गेट पर रोके जाने पर भड़के नेता

Sat, 05 Aug 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Leaders got angry after being stopped at the police line gate
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के स्वागत के लिए पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचने को लेकर भाजपा नेता व दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। गेट पर रोके जाने पर भाजपा नेता ने डीजीपी के साथ बैठने की धौंस देते हुए दरोगा को ठीक करने की चेतावनी देते हुए जम कर हड़काया। बाद में सूची में नाम होने की पुष्टि पर नेता जी को हेलीपैड पर जाने दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद आगमन के दौरान पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर उतरना था। पुलिस लाइन गेट से उन्हें ही अंदर जाने दिया जा रहा था, जिसका सूची में नाम था। इन नेताओं में भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी शामिल थे। जब वह गेट पर पहुंचे तो वहां तैनात दरोगा राजेश कुमार ने उनका वाहन रोक दिया और नाम सूची में न होने की बात कही। जिसे लेकर ज्ञानू सिंह व दरोगा में कहासुनी हो गई। ज्ञानू सिंह ने दरोगा से यहां तक कह डाला कि डीजीपी संग बैठता हूं ठीक करा दूंगा।
विज्ञापन

ज्ञानू अपनी कार में बैठे रहे और कार रुकी रही। जबकि कहासुनी जारी रही। इस बीच दूसरी सूची आयी, जिसमें डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए पुलिस लाइन के अंदर जाने वालों की सूची में ज्ञानू सिंह का भी नाम था। इसके बाद वे अंदर जा सके। लेकिन तब तक दरोगा व ज्ञानू सिंह के बीच हो रही कहासुनी का वीडियो किसी ने बना लिया और यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed