{"_id":"6732441bd5c11fa66901a74f","slug":"lawyers-on-strike-regarding-ghaziabad-incident-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-123150-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गाजियाबाद कांड को लेकर हड़ताल पर रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गाजियाबाद कांड को लेकर हड़ताल पर रहे वकील
विज्ञापन
आजमगढ़। गाजियाबाद में वकीलों के साथ हुई घटना को लेकर सोमवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपात बैठक सभागार में की। अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं किया।
गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर पुलिस ने 29 अक्तूबर को लाठीचार्ज किया था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि यह लाठीचार्ज जिला जज ने कराई थी। इसी मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद के प्रस्ताव का समर्थन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, उप संचालक चकबंदी व न्यायालय विकास प्राधिकरण को दे दिया गया है।
अध्यक्षता अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव व संचालन मंत्री राम नयन यादव ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद सादिक अली रिजवी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण राय, जियालाल यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष लौटू राम मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मेजवां: फूलपुर अधिवक्ता एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने सोमवार से दो दिनों के लिए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया है। गाज़ियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर वकीलों में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने बैठक कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फूलपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम तिवारी अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज अधिवक्ताओं का अपमान है। अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश के निलंबन की मांग और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस मौके पर पीसी लाल, रामनारायण यादव, लालचंद यादव, इंदुशेखर पांडेय, इश्तियाक अहमद, रमेश चंद शुक्ला आदि मौजूद थे।
-