फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers jammed the village court

ग्राम्य न्यायालय के खिलाफ वकीलों ने किया चक्का जाम

Fri, 19 Feb 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lawyers jammed the village court
दीवानी कचहरी के बाहर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में ग्रामीण अदालत का गठन किए जाने के विरोध में शुक्रवार को नौवें दिन भी अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार में बैठक कर न्यायिक कार्य के बहिषकार का निर्णय लिया। साथ ही चर्च चौराहे पर लगभग आधा घंटा मार्ग अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश शासन और सचिव न्याय विभाग को चेतावनी दी कि यदि अव्यवहारिक प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता अपना आंदोलन और तेज करने के लिए बाध्य होगा। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की बैठक रामप्यारे सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने इसे अव्यवहारिक करार देते हुए कहा कि इससे वादकारियों का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षति होगी। साथ ही न्याय स्थानीय दबंगों दबाव के चलते लोगों को सही न्याय नहीं मिल पाएगा। इस मुद्दे पर संघ के पदाधिकारी जनपद के निकटवर्ती जिले मऊ, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकर नगर के अधिवक्ता संघों से संपर्क स्थापित किया और अपनी जारी लड़ाई में सहभागिता निभाने के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर शनिवार 20 फरवरी को संघ के सभागार में विभिन्न जनपद से आए अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित की गई है। जिसमें अधिवक्ता अपने आंदोलन की भावी रणनीति तैयार करेंगे। बैठक का संचालन संघ के मंत्री देवनारायण शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed