फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lathis were used fiercely at the dhaba, three injured

Azamgarh News: अंजान शहीद बाजार स्थित ढाबा पर जम कर चले लाठी डंडे, तीन घायल

Sun, 10 Dec 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lathis were used fiercely at the dhaba, three injured
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार स्थित एक ढाबा पर शनिवार की रात लगभग 12 बजे दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चले। ढाबा कर्मचारियों समेत तीन लोग घायल हुए। रविवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। जिस पर एक पक्ष की तरफ से चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

अंजान शहीद बाजार में जायका दरबार ढाबा है। रात लगभग 12 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। रविवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद धौरहरा गांव निवासी कलीम ने जीयनपुर कोतवाली में चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कलीम ने बताया कि उसका भाई अरसलान शनिवार की शाम किसी काम से बागखालिस बाजार गया था। जहां रोहित, विपिन, मनीष व ऋषि व कुछ अन्य से उसके भाई की कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर शनिवार की रात उक्त नामजद लोग अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ ढाबे पर पहुंचे और भाई को लाठी डंडे से मारने लगे। मारपीट में ढाबा कर्मी पप्पू व आतिफ को भी चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। शेष की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed