फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lathi-poles fiercely injured in land dispute, 15 injured from both sides

जमीन के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे दोनों पक्ष से 15 घायल

Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lathi-poles fiercely injured in land dispute, 15 injured from both sides
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से सात लोग और दूसरे पक्ष से आठ लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शेष का यहीं पर इलाज चल रहा।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी सदाबृज यादव व मिथलेश सिंह के बीच जमीन का विवाद कई दिनों से चल रहा। सोमवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष पुन: आमने सामने हो गया। दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडा चला। जिसमें एक पक्ष से मिथलेश सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह, चंद्रभान सिंह पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह , अनिल सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह , संजय सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह, मुकेश सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह, संदीप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह , व योगेश सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह तथा दूसरे पक्ष से सरवन यादव पुत्र छोटेलाल यादव, सदाबृज यादव पुत्र छोटेलाल यादव, अभिषेक सिंह पुत्र रमेश सिंह , अमित सिंह पुत्र सुभाष सिंह , मुरता देवी पत्नी राम सुमन यादव , नंदलाल यादव पुत्र निठुरी यादव , इंदू यादव पत्नी सरवन यादव, प्रह्लाद सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह को चोटें आई। यह लोग घायल हो गये। इन्हे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। इसमें सरवन यादव, सदाबृज यादव, मुरता देवी तथा नंदलाल का नाम शामिल है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दोनों पक्षों से थाने में तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed