{"_id":"60845ad18ebc3e8d1d4f3dcf","slug":"large-corona-bomb-exploded-in-district-497-new-positives-found-outright-azamgarh-news-vns586605781","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना हुआ बेकाबू, 497 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना हुआ बेकाबू, 497 मरीज मिले
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार शनिवार को और तेज होती नजर आई। शनिवार को पूरे सभी रिकार्डो को ध्वस्त करते हुए एक दिन में मिलने वाले नए पॉजिटिव की संख्या 497 में पर पहुंच गई। इसके पूर्व चौहरे शतक तक कोरोना नहीं पहुंच सका था। चार सौ के आसपास ही पहुंच कर आकड़ा नीचे चला जा रहा था। शनिवार को एकमुश्त पांच सौ के लगभग पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना के और भयावह होने की बात सामने आ गई है। इसके बाद भी लापरवाही जस की तस बनी हुई है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 2796 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें कुल 497 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का एक नया कीर्तमान स्थापित हुआ है। इसके बाद भी लोग समझ नहीं रहे है और लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 3144 पर पहुचं गई है। वहीं जिले में अब तक कुल मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10497 में हो गई है। स्वास्थ्य महकमे ने एक बार फिर नए सिरे से चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि अब भी नहीं सभले तो निश्चित तौर पर इस संक्रमण पर लगाम लगा पाना मुश्किल हो जाएगा। एकमुश्त पांच सौ के लगभग नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी होते ही पूरे जिले में दहशत फैल गई है। फिर भी बहुत से लोग आज भी बिना काम के सड़कों पर चहलकदमी करने निकल रहे है तो वहीं बहुत से लोग न मास्क लगा रहे है न ही सामाजिक दूरी का ही ध्यान दे रहे है।