फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   landless people are destroyed in UP Om prakash Rajbhar said We hoist our flag in 2024 elections

Azamgarh: यूपी में भूमिहीनों को उजाड़ा जा रहा, ओमप्रकाश राजभर बोले- 2024 के चुनाव में हम भी लहराएंगे अपना झंडा

Fri, 17 Mar 2023 08:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 08:16 PM IST
सार

 सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर  शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। अभयपुर गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में हम दिल्ली में भी झंडा लहराएंगे।

विज्ञापन
landless people are destroyed in UP Om prakash Rajbhar said We hoist our flag in 2024 elections
जनचौपाल में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में जातीय गणना करवाई होती तो आज आजमगढ़ में भी राजभर, मल्लाह, चौहान, नाई, धोबी के बच्चे सिपाही और दरोगा होते। भाजपा सरकार भू माफिया के नाम पर भूमिहीनों को उजाड़ रही है। वह अभयपुर गांव में शुक्रवार को जन चौपाल में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो गरीब लोग 50 वर्षों से सरकारी जमीन पर झुग्गी, झोपड़ी डालकर रह रहे हैं, उन्हें उजाड़ा जा रहा है। लेकिन भूमाफिया खुलेआम घूम रहे हैं। हम दबे, कुचले और गरीबों को नारा दे रहे हैं कि जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है। यह नारा लेकर हम आगे बढ़ेंगे और 2024 के चुनाव में हम दिल्ली में भी झंडा लहराएंगे।

विज्ञापन

रामगोपाल और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

राजभर ने कहा कि रामगोपाल यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाते हैं लेकिन उनका मकसद मुकदमों के आरोपी को बचाना होता है। कहा कि अखिलेश बबुआ कांग्रेस को पकड़कर छोड़ दें, बुआ मायावती को पकड़कर छोड़ दें और आरएलडी को छोड़ दें लेकिन अगर ओमपकाश राजभर वादाखिलाफी पर छोड़ दें तो यही अखिलेश यादव सवाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि हमारे समाज की गिनती नहीं है, नहीं तो हमारे समाज के युवा नौजवान आज रोजगार से जुड़े होते। कहा कि हम इस देश में है तो हमको भी हमारा हिस्सा देना होगा। इसके लिए हम आवाज उठाते हैं और उठाते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लंबे समय से हो रही थी मांग

अनुसूचित जाति के समाज को धोखा दे रही सरकार

आजमगढ़ कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता हुई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने अनुसूचित जाति समाज की जमीनों को बिना अनुमति बैनामा कराने के निर्णय पर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धोखा देने का का काम कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस काल में बने उप्र जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 कानूनको  निष्क्रिय करने जा रही है। इससे अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोग पूरी तरीके से भूमिहीन हो जाएंगे और सरकार के दबाव में अनुसूचित जाति व जनजाति के पास जो थोड़ी बहुत कृषि योग्य भूमि है वह भी औने-पौने दाम पर डरा-धमका कर हम दो हमारे दो को सौंप दिया जाएगा।

'एयरपोर्ट विस्तार बहाना है,जमीन लूट निशाना है'

जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा की ओर से शुक्रवार को खिरिया बाग में 156वें दिन किसानों का धरना जारी रहा। धरने में एयरपोर्ट का विस्तार बहाना है-जमीन लूट निशाना है, एयरपोर्ट विस्तारीकरण का मास्टर प्लान वापसी का लिखित शासनादेश सार्वजनिक करो जैसे नारे गूंजते रहे।

वक्ताओं ने कहा कि देश भर में सरकार आज जमीन को जनता को देने के बजाय छीनकर पूंजीपतियों को सौंपने का षड्यंत्र रच रही है। सरकार कारपोरेट पूंजीपतियों को मित्र मानती आ रही है, इसलिए किसानों, मजदूरों को धोखा देने ,झूठ बोलने में शर्म नहीं कर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed