फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Landed on the road to make demands

मांगें पूरी कराने के लिए सड़क पर उतरे

Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 Landed on the road to make demands
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और मानदेय में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी पूरे जनपद में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।  पल्हनी ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह उद्यान में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में विकास भवन पहुंचे। जहां विकास भवन का घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


लालगंज/गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार, शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते पूरे तहसील का भ्रमण किया। ज्ञापन लालगंज क्षेत्राधिकारी एसपी तोमर को सौंपा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष द्रोपदी सिंह, ब्लॉक मंत्री मिथिलेश सिंह आदि मौजूद थीं। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, ब्लाक अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जहानागंज बाजार में चक्काजाम किया। थानाध्यक्ष बीबी सिंह ने समझाकर चक्काजाम खुलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ब्लाक पर ज्ञापन देने पहुंची। जब वहां कोई नहीं मिला तो उन्होंने दोबारा जहानागंज बाजार में चक्काजाम कर दिया। 20 मिनय बाद एडीओ पंचायत सुदामा राम गावड़े और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। जहां ंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुंख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर माधुरी सिंह, कौशिल्या देवी, उषा चतुर्वेदी आदि उपस्थित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशाओं ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन : आशा कार्यकर्ता ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया। मरीजों को हास्पिटल में घुसने से रोक दिया। संगठन की महामंत्री कंचन पांडे ने कहा कि जब तक पूरा नहीं करती है तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। आशाओं ने यह भी निर्णय लिया कि तब तक हमारी मांग नहीं पूरी होती है पोलियो ड्यूटी नही किया जाएगा और डिलेवरी नहीं कराएंगे तथा वैक्सीन भी नहीं लेंगे।


आशाओं का मानदेय दस हजार किया जाए तथा आशा संगिनी को मानदेय 18000 करते हुए उन्हें स्थाई किया जाए। इस मौके पर अनीता सिंह, प्रेमशीला यादव पूनम देवी रेनू लीला सच कला आशा प्रमिला कुसुम गीता अनिता आदि उपस्थित थे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, जहानागंज ब्लाक की आशा और आशा संगिनियों ने कार्य बहिष्कार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हूखोर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कल्याणी सिंह, सुनीता सिंह, मीना यादव, बबिता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed