फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Land use of reserved land of jail and bus stand also changed

Azamgarh News: जेल और बस अड्डे के आरक्षित भूमि का भी हुआ भू-उपयोग परिवर्तित

Sun, 11 Feb 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Land use of reserved land of jail and bus stand also changed
जनपद की नई महायोजना 2031 लागू हो गई है। इस महायोजना के लागू होने से जहां लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं अगर इस महायोजना पर नजर डालें तो कई ऐसे क्षेत्र जहां बदलाव न होने की बात कही जा रही थी। उन क्षेत्रों का भी भू-उपयोग परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुरानी महायोजना 1985 और 2011 में नरौली क्षेत्र में पुरानी जेल के जमीन आरक्षित की गई थी। लेकिन सपा शासन काल में जेल को इटौरा में शिफ्ट कर दिया गया। इसके कारण यह जमीन उसी तरह से आरक्षित पड़ी रही। नई महायोजना 2031 में इसके भू-उपयोग में परिवर्तन करते हुए अब इसे आवासीय और क्रीड़ा पार्क में तब्दील कर दिया गया है। इसी तरह से जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रोडवेज के आबादी के बीच होने पर आवागमन में परेशानी को देखते हुए 1985 और 2011 महायोजना में शहर के बाहरी क्षेत्र नरौली में इसके लिए जमीन आरक्षित की गई थी। सपा शासन काल में पुराने रोडवेज को तोड़कर जब नया बस अड्डा बना दिया गया तो यह जमीन उसी तरह से पड़ी रही। धीरे-धीरे यह जमीन भी आबादी के बीच हो गई। जिसके कारण यहां बस अड्डा नहीं बन सका। वर्तमान में दो बस अड्डे के निर्माण के लिए जमीन की तलाश भी की जा रही है। जब इस जमीन का कोई उपयोग नहीं रह गया तो इस जमीन का नई महायोजना 2031 में भू-उपयोग परिवर्तित कर दिया गया। अब इस जमीन को मिश्रित आबादी क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

00
पुरानी महायोजना में जेल और रोडवेज के निर्माण के लिए जमीन आरक्षित थी लेकिन नई जेल इटौरा में बनने के बाद यह जमीन बेकार पड़ी थी, जिसे देखते हुए इसका भू-उपयोग परिवर्तित किया गया है। वहीं रोडवेज के लिए आरक्षित जमीन आबादी के बीच आ गई थी, जिसके कारण नई महायोजना में इसका भी भू उपयोग परिवर्तित कर दिया गया है। - प्रवीन श्रीवास्तव, एई एडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed