फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lalhi Chhath: Mothers observe fast for the long life of their children.

ललही छठ : संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा व्रत

Wed, 02 Sep 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lalhi Chhath: Mothers observe fast for the long life of their children.
ललही छठ पर गोरहरपुर गांव में कथा सुनती महिलाएं। संवाद
जिले में बुधवार को संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना को लेकर माताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ ललही छठ (हल षष्ठी) का व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से ललही छठ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पुत्रों के मंगल की कामना की।
विज्ञापन

नगर के अनंतपुरा, गुरूटोला, कोलघाट, लछिरामपुर, पुरानी कोतवाली समेत विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने समूह बनाकर पूजा की। पूजा स्थल पर महिलाओं ने गोट बनाकर उसमें कुश की जुट्टी स्थापित की और पारंपरिक विधि से ललही छठ माता की आराधना की। तिन्नी के चावल और तिन्नी की पूड़ी का भोग लगाया गया। पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। माहुल, अंबारी, पलिया, बिलारमऊ, पल्थी, दीदारगंज, हुब्बीगंज, गोधना, मैगना समेत आसपास के क्षेत्रों में भी ललही छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। महिलाओं ने समूह में पूजा-अर्चना कर सोहर और मंगलगीत गाए। कई स्थानों पर पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से ललही छठ माता की महिमा का बखान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed