फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lalganj MP will raise Aradhana's murder case in Parliament

Azamgarh News: संसद में आराधना की हत्या के मामले को उठाएंगी लालगंज सांसद

Fri, 25 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lalganj MP will raise Aradhana's murder case in Parliament
अहरौला। लालगंज बसपा सांसद संगीता आजाद शुक्रवार को इसहाकपुर गांव पहुंचकर आराधना प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को संसद में उठाएंगी। सांसद संगीता आजाद ने कहा कि ऐसे निर्मम और जघन्यतम हत्या की निंदा जितनी की जाए वो कम है। मृतका के शरीर के इतने टुकड़े सिुनकर आत्मा कांप जाती है। ऐसे मामलों में आरोपियों को कठोर से कठोर सजा मिले। परिजनों से कहा कि इसके लिए हमारे स्तर से जो भी सहयोग हो सकेगा हम करेंगे और जरूरत पड़ी तो संसद में मुद्दा भी उठाएंगे। परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली शासन से परिवार को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद परिजनों को दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पहुंचकर इस परिवार और ग्रामीणों की मांग को संसद में रखूंगी। बेटी के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग करूंगी और ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर विजय कुमार गौतम, संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष राम, नीरज भारती, बालमुकुंद चौहान, पलटन राम, राम शब्द निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed