{"_id":"4c61695aa3fb0c91c365abc9c67b79f3","slug":"laldiggi-neighborhood-shanty-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालडिग्गी मुहल्ले में मड़ई राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालडिग्गी मुहल्ले में मड़ई राख
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी मुहल्ले में रविवार की देर शाम रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आग की लपटें देखकर घर में सो रहे दो बच्चों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग की मदद से आग पर काबू पाया गया।
नगर क्षेत्र के लालडिग्गी मुहल्ले में लालती देवी की रिहाइशी मड़ई में रविवार की देर शाम लगभग छह बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती तब तक लालती का सबकुछ जलकर राख हो चुका था। घर में रखे अन्य सामानों के साथ ही दो दिन पूर्व बैंक से निकाली गई नगदी भी जलकर नष्ट हो गई।