फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kuntu was produced through video conferencing, then the date extended

वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई कुंटू की पेशी, फिर बढ़ी तारीख

Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kuntu was produced through video conferencing, then the date extended
आजमगढ़। कुख्यात कुंटू सिंह शुक्रवार को वीडियो क्रांफेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित हुआ। शुक्रवार को पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड में फैसला आने की संभावना जतायी गई थी लेकिन न्यायाधीश ने एक बार फिर तारीख आगे बढ़ा दिया है। अब 16 अप्रैल को पुन: पूर्व विधायक हत्याकांड में अभियुक्तों की पेशी होगी और संभावना जतायी जा रही है कि इस हत्याकांड में फैसला आ सकता है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर कस्बा स्थित उनके घर के बाहर ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीपू सिंह के बड़े भाई संतोष सिंह उर्फ टीपू सिंह ने कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत उसके दर्जन भर साथियों को नमाजद किया था। पुलिस के साथ ही सीबीआई भी इस हत्याकांड की जांच कर रही थी और जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में सुनवाई का दौर चला। अब सिर्फ फैसला आना बाकी है। जिसे लेकर कोर्ट में लगातार कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को भी माफिया कुंटू सिंह की कासगंज जेल से वीसी के माध्यम से पेशी हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने 16 अप्रैल की तारीख नियत कर दी। अब 16 को पुन: कोर्ट बैठेगी और संभावना जतायी जा रही है कि पूर्व विधायक हत्याकांड में नौ साल के लंबे अंतराल के बाद फैसला आ सकता है। हालांकि शासकीय अधिवक्ता से लेकर कुंटू सिंह के अधिवक्ता तक फिलहाल सुनवाई की ही बात कह रहे है। फैसले की तरीख अभी कोई निश्चित नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed