फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kotila won the opening match by defeating Mubarakpur

उद्घाटन मैच कोटिला ने मुबारकपुर को हराकर मारी बाजी

Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kotila won the opening match by defeating Mubarakpur
मेहता पार्क में आयोजित जिला बालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : AZAMGARH
जिला वालीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में मेहता पार्क में शुक्रवार को 51वीं दो दिवसीय जिला चैंपियनशिप का शुभारंभ एसपी यातायात सुधीर जायसवाल और एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने किया। पहले मैच में कोटिया ने मुबारकपुर की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मुबारकपुर और कोटिला के बीच खेला गया। जिसमें कोटिला की टीम ने मुबारकपुर को 21-16, 21-16 से हराया। टूर्नामेंट में बीनापारा, अतरौलिया, सुरैना, नेहरू क्लब, जहानागंज, मंगरावॉ की टीमों ने प्रतिभाग किया। एडीएम प्रशासन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने व आगे बढ़ने का मौका मिलता है। खेल से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। संयोजक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 21 से 25 दिसंबर तक जनपद मऊ में प्रदेश स्तरीय वालीबाल चैंपियन का आयोजन हो रहा है। जिला स्तरीय चैंपियनशिप से खिलाड़ियों का चयन करके प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी, योगेंद्र यादव, शशिकांत यादव, दीनानाथ सिंह, रविकांत यादव, अरूण साधू, अयूब वफा, मन्नान, प्रदीप, जयनाथ यादव, रतनपाल यादव, हरिशंकर सिंह, शेषनाथ कुशवाहा, विमल पांडेय, अनिल कुमार सिंह, अमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed