फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Knife attack for not giving fry chicken on credit

उधार में फ्राई चिकेन न देने पर चाकू से हमला

Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Knife attack for not giving fry chicken on credit
मेंहनगर। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर दो अंबेडकरनगर में शनिवार की देर रात एक मनबढ़ युवक ने चाकू से हमला कर चिकन फ्राई बेचने वाले दुकानदार को घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से हमलावर तीन युवकों को पकड़ भी लिया गया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर आठ जवाहरनगर निवासी 32 वर्षीय चंदन चौहान वार्ड नंबर दो अंबेडकरनगर में चिकेन फ्राई की दुकान खोल रखा है। शनिवार की रात तीन मनबढ़ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उधर चिकेन फ्राई मांगने लगे। चंदन ने उधारी देने से मना कर दिया। जिस पर तीनों मनबढ़ों ने चंदन पर चाकू से हमला कर दिया और उसे गंभीररूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मनबढ़ मौके से भागने लगे। पास में ही पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों की मदद से मेंहनगर पुलिस ने तीनों मनबढ़ युवकों को पकड़ लिया। वहीं घायल चंदन को तत्काल सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए युवकों में आनंद सिंह पुत्र रविंद्र सिंह व संदीप सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह गुरेहथा तथा विक्की सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह करौती गांव के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed