फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kidnapping of two students going home with admit card at gunpoint

Azamgarh News: प्रवेश पत्र लेकर घर जा रहे दो छात्रों का असलहे के बल पर अपहरण

Thu, 15 Feb 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of two students going home with admit card at gunpoint
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो छात्रों का सोमवार को अपहरण हो गया था। 20 हजार की मांग कर अपहरणकर्ता दोनों को दिन भर इधर-उधर घुमाते रहे। इतना ही नहीं दोनों के हाथ तमंचा थमाकर फोटो भी खींच लिया और वायरल कर मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी। देर शाम पुलिस की गाड़ी देखकर अपहरणकर्ताओं ने दोनों को छोड़ दिया और फरार हो गए। दोनों छात्रों ने अहरौला थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

फूलपुर के दुर्वासा निवासी देवप्रिय व राम किंकर गिरी ने अहरौला क्षेत्र के किसी स्कूल से बोर्ड परीक्षा का फार्म भरा है। सोमवार को दोनों प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल पर आए थे। प्रवेश पत्र लेकर दोनों वापस लौट रहे थे। स्कूल के बाहर ही तीन युवकों ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली। आरोप है कि गहजी पोखरे पर ले जाकर उनकी पिटाई की गई। तमंचे से धमकाकर 20 हजार की मांग की गई। अपहरणकर्ताओं ने छात्रों से कहा कि जनसेवा केंद्र से पैसा निकालकर दो। छात्रों ने घर पूछने की बात कही तो दोनों के हाथ में तमंचा थमाकर फोटो खींच लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। इसके बाद अपहरणकर्ता उन्हें अपनी कार में बैठा कर कप्तानगंज के हेतुगंज बाजार चले गए। इसके बाद भी दोनों छात्र पैसा देने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें कार से लेकर वापस अहरौला की तरफ लौट रहे थे। इस बीच पुलिस की गाड़ी आती हुई दिखाई दी तो अपहरणकर्ताओं ने दोनों को अपने वाहन से उतार दिया और फरार हो गए। छात्रों ने पुलिस को दी तहरीर में प्रवेश यादव व संदीप सोनकर समेत एक अज्ञात को नामजद किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


छात्रों की तहरीर और बयान के आधार पर दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनील कुमार दुबे, थाना प्रभारी, अहरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed