फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kidnapper found in the married woman's room at her parental home

Azamgarh News: मायके में विवाहिता के कमरे में मिला अगुवा

Sat, 04 Jul 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kidnapper found in the married woman's room at her parental home
बरदह। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात मायके आई एक विवाहिता के कमरे में उसकी शादी कराने वाले अगुवा के मौजूद होने की सूचना पर पति ससुराल पहुंच गया। उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां देर रात तक पंचायत चलती रही। क्षेत्र की एक युवती का विवाह 11 जून को जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में हुआ था। विवाह के बाद वह 1 जुलाई को मायके आई थी। जौनपुर निवासी देवी प्रसाद राम, जो सब्जी बेचता है। दोनों परिवारों का परिचित है। उसी ने दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय कराया था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से देवी प्रसाद दुकान बंद करके लापता हो गया था। विवाहिता के पति को सूचना मिली कि वह बीते तीन दिनों से पत्नी के मायके में ठहरा है। सूचना की पुष्टि करने के बाद पति रात में ससुराल पहुंचा। बरदह थाना चंद्रदीप कुमार ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच चल रही है। जांच भी दोषी होगा। उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed