फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kharmas is being felt from today, all auspicious works will stop

Azamgarh News: आज से लग रहा खरमास, बंद हो जाएंगे सभी शुभ कार्य

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kharmas is being felt from today, all auspicious works will stop
16 दिसंबर से खरमास लग रहा है। सूर्य अपनी राशि बदलेगा, इसलिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। खरमास में मुंडन, जनेऊ, विवाह आदि शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिषाचार्य कृपामणि तिवारी ने बताया कि 16 दिसंबर को शाम 3:58 बजे सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से ही खरमास शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन

खरमास 30 दिन तक रहेगा। इसके बाद 15 जनवरी (मकर संक्रांति) को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से शुभ कार्य पुन: शुरू हो जाएंगे। मान्यता के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। खरमास के कारण गुरु का बल भी कमजोर हो जाता है और शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु दोनों का ही शुभ स्थिति में होना जरूरी है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed