फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Keeping the quality in mind, get the work done within the time limit: DM

गुणवत्ता को ध्यान में रखकर समय सीमा के अंदर कराएं कार्य: डीएम

Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Keeping the quality in mind, get the work done within the time limit: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल, ड्रिल एवं बाउंड्रीवाल के कार्यों में तेजी लाएं। निर्धारित मानक एवं कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय सीमा के अंदर कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) योजना में जमीन की उपलब्धता संबंधित अधिकारियों से मिलकर सुनिश्चित किया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जहां-जहां कार्य चल रहा है, उसकी सूची एवं फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं। जहां-जहां ट्यूबवेल का कार्य पूरा हो चुका है, वहां पर पानी की सप्लाई तत्काल प्रारम्भ कर दी जाये। यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) राम बिहारी, सहायक अभियन्ता व जिला परियोजना इकाई की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed