{"_id":"6a0cb9371f4985981100273a","slug":"keep-children-away-from-ponds-and-rivers-dm-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-150471-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को तालाब और नदियों से दूर रखें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को तालाब और नदियों से दूर रखें : डीएम
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों को तालाब, पोखरे और नदियों में स्नान करने से रोकें तथा उन्हें जल स्रोतों के पास अकेला न छोड़ें। हाल के दिनों में डूबने की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चे अक्सर तालाबों और नदियों में स्नान करने चले जाते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर खेलने देने की सलाह दी। पानी के पास खेलना या मस्ती करना खतरनाक हो सकता है। डीएम ने नाव यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर और टूटी-फूटी नावों पर यात्रा न करें। नाव साफ और सूखी होनी चाहिए तथा उसकी भार क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें और लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नाव पर चढ़ते समय पूरी सतर्कता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि नाव सुरक्षित स्थिति में है। अधिक भार होने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
नशे की हालत में पानी में उतरना खतरनाक
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थों का सेवन कर पानी में प्रवेश न करे। शराब या नशे की हालत में पानी में उतरना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने और जल स्रोतों पर लगे सुरक्षात्मक चिन्हों का पालन करने की अपील की। नाव से नाव पर कूदना, पानी में सेल्फी लेना या एक-दूसरे को धक्का देना भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। तैरना न जानने वाले लोगों को नदी, तालाब और पोखरों से दूर रहना चाहिए।