फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kaushal Congress district president, Riazul Hasan given command of the city

Azamgarh News: कौशल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, रियाजुल हसन को शहर की कमान

Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kaushal Congress district president, Riazul Hasan given command of the city
आजमगढ़। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जिला और शहर अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात कांग्रेस ने नामों का ऐलान कर दिया। इस बार भी कांग्रेस ने नए चेहरों को संगठन में मौका दिया है। जिलाध्यक्ष की कमान कौशल कुमार को दी है। वहीं शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी रियाजुल हसन संभालेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पिच तैयार कर रही है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के सठियांव निवासी कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। कौशल के पिता स्व. लालसा राय आजादी के समय से कांग्रेस से जुड़े थे। कौशल के पिता मुबारकपुर विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव भी लड़ चुके हैं। कौशल कुमार सिंह लालसा इंटर कॉलेज साठियांव केमैनेजर भी हैं। वर्ष 2019 में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने उन्हें महामंत्री बनाया था। उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए जिला अध्यक्ष ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया। वहीं, पार्टी ने मार्टीनगंज तहसील के बरौना गांव निवासी रियाजुल हसन को शहर अध्यक्ष बनाया। रियाजुल हसन पिछले कई साल से शहर के रहमत नगर मोहल्ले में रहते हैं। रियाजुल हसन पूर्व में शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव थे। रियाजुल और कौशल को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed