फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Katghar-Lalganj border extension approved

कटघर-लालगंज के सीमा विस्तार को मिली मंजूरी

Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Katghar-Lalganj border extension approved
आजमगढ़। शासन ने जनपद के कटघर-लालगंज नगर पंचायत के सीमा विस्तार को मंजूरी दे दी है। नगर पंचयात में चार नई गफाम पंचायतों को शामिल किया गया है। ये नगरीय सीमा से सटे हुए थे। शासन ने विस्तार को मंजूरी देते हुए 15 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से पिछले दिनों नगर पंचायत की सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास किया गया था। जिलाधिकारी ने एसडीएम से प्रस्ताव मंगाकर इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। शासन की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई है। जिन गांवों में नगर पंचायत में शामिल किया गया है। उसमें चकिया भगवानपुर, मसीरपुर, रेतवां चंद्रभानपुर और टीकरगढ़ को शामिल किया गया है। ये गांवों नगर पंचायत की एदम सीमा पर थे और नगरीय लक्षणों से आच्छादित थे। इसके बाद भी इनको नगरीय सुविधा नहीं मिल पा रही थी। शासन की ओर से इन गांवों को अब कटघर-लालगंज नगर पंचयात में शामिल कर दिया है। अधिसूचना जारी होने के 15 दिन के भीतर इस पर दावें और आपत्तियां मांगी गई है। इसके बाद इसका निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। ईओ रामबचन यादव ने बताया कि शासन की ओर से विस्तार को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed