{"_id":"d3e0392b1c803437bfbb1fae86a527e8","slug":"kamlesh-tewari-s-statement-condemned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी के बयान की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी के बयान की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता कमलेश तिवारी के बयान से नाराज शिब्ली कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को नगर में जुलूस निकाला और कमलेश तिवारी के साथ ही आरएसएस का पुतला फूंका। छात्रों ने देश की एकता और अखंडता के लिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
जुलूस का नेतृत्व कर रहे शिब्ली नेशनल कॉलेज के पूर्व महामंत्री नुरूलहुदा ने कहा कि नबी से गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार को इनकी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए।
अगर सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो बृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि विवादित बयान देने और किसी धर्म को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ कानूनी तौर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि कोई दूसरा व्यक्ति ऐसा दुस्साहस न कर सके। जुलूस की शक्ल में छात्र एसडीएम सदर कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर कासिफ शाहिद, इमरान अहमद, शम्स तबरेज, मोहम्मद फरहान, जैश अंसारी, अबू मुंतजिर, अबू हमजा, मोहम्मद शाकिर, अब्दुर्रहमान, तालिब मिर्जा, मोहम्मद शाहिद आदि उपस्थित थे।