{"_id":"63c2f6c1ee96914b3629ace8","slug":"kalyugi-son-who-killed-his-father-was-arrested-azamgarh-news-vns6937458174-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र चढ़ा हत्थे
विज्ञापन
रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव निवासी एक व्यक्ति की उसके पुत्र ने ही धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया।
नसीरपुर खालसा निवासी मुरली पुत्र स्व. जियाऊ की बृहस्पतिवार की रात नशे में धुत पुत्र धर्मेंद्र ने टार्च से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जब तक घायल मुरली को इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव के ही मनोज कुमार पुत्र सीताराम ने पुसिल को घटना की सूचना देने के साथ ही हत्यारोपी पुत्र के खिलाफ नामजद तहरीर भी दिया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। पुत्र द्वारा ही हत्या किए जाने से ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए आगे आना पड़ा। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं शुक्रवार की देर रात हत्यारोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने ही मुखाग्नि देकर दत्तात्रेय धाम पर अंतिम संस्कार किया।