फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kaifiyat seats filled till 30 September as soon as booking starts

बुकिंग शुरू होते ही 30 सितंबर तक कैफियात की सीटें फुल

Sun, 27 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kaifiyat seats filled till 30 September as soon as booking starts
आजमगढ़। दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की बढ़ती मांग को लेकर रेलवे ने सोमवार यानी आज से दिल्ली जक्शन से ट्रेन चलाएगा। उधर, काउंटर पर बुकिंग शुरू होते ही कैफियात एक्सप्रेस की सीटें सितंबर माह तक फुल हो गई हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में सफर करने वाले यात्रियों को अब आरक्षण काउंटर पर आरएसी टिकट लेना पड़ रहा है। ऐसा रहा तो बहुत जल्द ही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की तरह अगले दो माह तक कैफियात एक्सप्रेस की भी सीटें फुल हो जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को मात्र तत्काल टिकट का ही सहारा बचेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान परदेश रहने वाले लोग अपने घर चले आए। आर्थिक संकट आने के बाद वह फिर परदेश लौट रहे हैं। आजमगढ़ से मुंबई व दिल्ली व कोलकाता जाने वालों की संख्या अधिक है। ट्रेन की सुविधा न होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने ताप्ती गंगा, साबरमती, सरयु-यमुना एक्सप्रेस व गोदान एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया। इसके बाद दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की बढ़ती मांग को लेकर रेलवे ने 28 सितंबर से कैफियात एक्सप्रेस को दिल्ली से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी। जबकि यह ट्रेन 29 सितंबर से आजमगढ़ से बनकर प्रतिदिन चलेगी। इसका समय पूर्व की तरह ही रहेगा। ट्रेन चलने की सूचना मिलते ही टिकट कटाने के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। हालात यह हो गए कि सितंबर माह तक सीटें फुल हो गईं। अक्टूबर माह में सफर करने वाले लोग अब आरएसी टिकट लेने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed