{"_id":"69d167ec14ee8ea645031398","slug":"kabaddi-agra-division-team-became-the-champion-by-defeating-varanasi-team-18-13-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-148061-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : वाराणसी की टीम को 18-13 से हरा कर आगरा मंडल की टीम चैंपियन बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : वाराणसी की टीम को 18-13 से हरा कर आगरा मंडल की टीम चैंपियन बनी
विज्ञापन
स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय 15 वर्षीय बालक कबड्डी चयन प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर हुए फाइनल में आगरा मंडल चैंपियन बनी। उप क्रीड़ाधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने अयोध्या को 34-14 से, झांसी ने लखनऊ को 52-23 से, आजमगढ़ ने आगरा को 41-13 से, वाराणसी झांसी को 33-32 से और देवी पाटन गोंड ने लखनऊ को 30-24 से मात दी।
इसके बाद सेमीफाइनल में वाराणसी ने आजमगढ़ मंडल को 30-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि आगरा ने झांसी मंडल को 41-19 से हराया।
फाइनल मुकाबला आगरा और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। जिसमें आगरा ने वाराणसी को 18-13 से पराजित कर चैंपियन बनी।
समापन पर मुख्य अतिथि विजय शंकर यादव, पूर्व उपाध्यक्ष उप्र कुश्ती संघ और विशिष्ट अतिथि लालचंद्र यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
पुरस्कार वितरण के दौरान शमीम अहमद, क्रीड़ाधिकारी अमेठी, मो. अकरम ज्वाइंट सचिव उप्र कबड्डी संघ, एहसन मास्टर, माया प्रसाद राय, अध्यक्ष/सचिव जिला कबड्डी संघ आजमगढ़, गुडिया, श्रवण यादव, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।