{"_id":"6215df804d9abb6d5346565f","slug":"junior-engineer-found-hanging-in-bathroom-in-azamgarh-wife-said-he-was-upset-after-returning-from-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला आवास विकास के जेई का शव, पत्नी बोली- लखनऊ से लौटने के बाद थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला आवास विकास के जेई का शव, पत्नी बोली- लखनऊ से लौटने के बाद थे परेशान
Wed, 23 Feb 2022 12:48 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:48 PM IST
सार
आजमगढ़ में आवास विकास परिषद में जेई के पद पर तैनात पंकज कुमार (39) का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। वो मंगलवार देर रात लखनऊ से घर लौटे थे।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजगमढ़ के करतालपुर क्षेत्र स्थित अशोक नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे आवास विकास परिषद के अवर अभियंता (जेई) का शव बुधवार की सुबह बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। वो मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ से लौटे थे।
विज्ञापन
मूलरूप से बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बाछापार गांव निवासी पंकज कुमार (39) पुत्र आश्रय दास आवास विकास परिषद में जेई के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती आजमगढ़ जिले में थी और वे परिवार के साथ अशोक नगर कॉलोनी में रहते थे। पंकज की पत्नी रेखा के अनुसार मंगलवार सुबह वह किसी काम से लखनऊ गए थे।
विज्ञापन
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
रात लगभग 10 बजे वह लखनऊ से लौटे तो कुछ परेशान दिख रहे थे। खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। उसने पति के सिर पर तेल लगाने के साथ ही हाथ-पैर भी दबाया और फिर सोने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। बुधवार की सुबह सात बजे पत्नी रेखा सो कर उठी तो पति कमरे में नहीं मिले।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद जब वह बाथरूम पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने जाली से अंदर देखा तो होश ही उड़ गए। पंकज शॉवर से रस्सी के सहारे झूल रहा था।
सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।