{"_id":"036c61fdb420bc36b451bb02dafff86d","slug":"juluse-akidtmnd-flocked-to-amari-of-ziarat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूसे अमारी में उमड़ पड़े अकीदतमंद, जियारत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूसे अमारी में उमड़ पड़े अकीदतमंद, जियारत की
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 18 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
इमाम हुसैन का 28 रजब को मदीना से करबला तक सफर की याद में सोमवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में राजा साहब की कोठी से अंजुमन जाफरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में जुलूस-ए-अमारी निकाली गई। चिलचिलाती धूप के बावजूद जियारत के लिए अजादारों का सैलाब उमड़ पड़ा।
जुलूस का आगाज सुबह नौ बजे राजा साहब की कोठी से हुआ। जुलूस के साथ सबसे आगे हजरत अब्बास का अलम और साथ में तीन अमारियां और जुलजनाह था। जिस पर लोगों ने फूल-माला चढ़ाया। जुलूस में कई अंजुमनों ने नौहा मातम पेश किया।
मौलाना इरशाद अब्बास इलाहाबाद, वाकर मेंहदी लखनऊ, मौलाना असगर मेंहदी, शाकिब अकबरपुरी, नाजिम इमरान रजा गदीरी ने मजलिस को खिताब किया। मौलाना ने कहा कि हुसैन इसंानियत का नाम है। जुलूस रौजए बाबुल हवायज होते हुए दिलावर हुसैन और यावर हुसैन के आवास पहुंचा। संयोजक नौशाद और यावर हुसैन ने आभार जताया।
विज्ञापन
पुराबाग/मुबारकपुर ः अहलल बैत फेडरेशन मुबारकपुर के तत्वावधान में पुरा बाग मुहल्ला स्थित इमाम बाड़ा बारगाहे हुसैनी से जूलूसे अमारी मदरसा बाबुल इल्म के प्रबंधक अख्तर अब्बास के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में मौलाना वसीह हसन खां, मौलाना सय्यद समर हैदर जैदी, मौलाना सय्यद तहजीबुलहसन ने इमाम हुसैन द्वारा मदीना से कर्बला की यात्रा पर प्रकाश डाला। जुलूस मदरसा बाबुल इल्म पहुंचकर संपन्न हुआ।