फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Judiciary team reached Shabana's village, organized a seminar

शबाना के गांव पहुंची जुडिशरी की टीम, आयोजित हुई गोष्ठी

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Judiciary team reached Shabana's village, organized a seminar
मेजवां में शबाना आजमी से मिलते जिला जज दिनेश चंद। - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की टीम रविवार को सिने तारिका शबाना आजमी के गांव मेजवां पहुंची और विधिक गोष्ठी कर ग्रामीणों को मौलिक अधिकारो व भारतीय संविधान की जानकारी दिया। शबाना आजमी ने स्वयं न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद्र के नेतृत्व में सीजेएम यशवंत कुमार सरोज, एडीजे रविश सत्री, एसीजीएम अनित रविवार की शाम चार बजे शबाना के गांव मेजवां पहुंचे। जहां फहेत मंजिल के हाल में विधिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को भारतीय संविधान में जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हनन को रोकने के लिए मौलिक अधिकारों की जानकारी दिया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता ने कहा कि यह कार्यक्रम जनजन तक पहुंचाया जा रहा है । ऐसे गोष्ठी के माध्यम से लोगों को मौलिक अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक शिविर आयोजित हो रहे है। सिने तारिका शबाना आजमी ने कहा कि मेजवां सोसायटी द्वारा रोजगार ढाबा चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोगों को रोजगार व कानून की जानकारी दी जा रही है। एडीजे रविश सत्री, सीजेएम यशवंत कुमार ने भी लोगों को जागरूक किया। न्यायिक अधिकारियों के मेजवां पहुंचने पर सिने तारिका शबाना आजमी ने स्वयं उनका स्वागत किया। इस अवसर सीईओ विनोद पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, गोपाल, सतीश जायर, विजयन, रोशन, मनोज कुमार प्रजापति, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व शबाना आजमी ने रविवार को कैफी आजमी सिलाई एंव चिकनकारी सेंटर पहुंच कर वहां का हाल लिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यो को देखा और उसकी सराहना किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर के आय और व्यय की भी जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed