{"_id":"48252cdee8c03aa9faa3332eea5f5a6c","slug":"jubilee-tribute-to-the-suheldev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर सुहेलदेव को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर सुहेलदेव को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू हाल में शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने सुहेलदेव राजभर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके जीवन पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाना राजभर समाज के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने राजभर समाज को आगाह किया कि समाज को अपने पूर्व के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। राजभर समाज से कहा कि समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक जुड़े। राजभर समाज का कल्याण सिर्फ सपा में ही है।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने गरीब एवं निचले तबके के लिए संघर्ष करते हुए देश में राज किया। गरीबों एवं निचले तबके के लिए वे पूरे देश के लिए एक मिसाल बने। कार्यक्रम को पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, अखिलेश यादव, विजय यादव, चंद्रशेखर यादव, ताराचंद्र राजभर, रामआधार राजभर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
संचालन डा. रामानंद राजभर ने किया। इस मौके पर रामवृक्ष राजभर, एसके सत्येन, सूर्यभान यादव, डा. चंद्रभूषण राजभर, रामानंद राजभर, ओमप्रकाश राजभर, हाकिम बेग, आनंद गुप्ता, ओमप्रकाश राजभर समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।