फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   JOUNDICE IN MUBARAKPUR

मुबारकपुर में फैली पीलिया पर आयुक्त गंभीर

Tue, 09 Jul 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
JOUNDICE IN MUBARAKPUR
मिश्नरी कार्यालय में स्वास्थ्य व्यवथा को ले कर अधिकारियों के साथ बैठक करती मंडलायुक्त कनक त्रिप - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के अलीनगर वार्ड में फैले पीलिया को लेकर अब प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। मंडलायुक्त ने जिम्मेदार विभागों को अपने कार्यालय पर तलब किया और पीलिया पर कंट्रोल के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में खाद्य आयुक्त के अनुपस्थिति को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बे में छह माह के अंदर दूसरी बार पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। एक सप्ताह के बाद भी पीलिया पर कंट्रोल न होने पर आयुक्त कनक त्रिपाठी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, खाद्य, औषधि व नगर पालिका के अधिकारियों को तलब कर तत्काल पीलिया पर कंट्रोल का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा व ईओ नपा राजपति अविचल ने अपने-अपने विभागों के कवायद की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने सभी जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार चक्रमण करते रहें। उन्होंने खुले में बिक रहे कटे फल, मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नाराजगी जताई और अब तक की हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। ये जानकारी देने के लिए खाद्य आयुक्त उपस्थित नहीं थे। पता चला कि वे बिना अवकाश स्वीकृत कराए अवकाश पर हैं। इस पर मंडलायुक्त काफी नाराज हुई और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। बैठक में एडी हेल्थ डॉ. नंदलाल यादव, अधीक्षण अभियंता जलनिगम एसके सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन

---
नए मरीज मिलने पर लगा लगाम
मुबारकपुर। कस्बे में सोमवार को पीलिया का एक मरीज ही मिलने से प्रशासन ने चैन की सांस ली। वहीं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा कस्बे में छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सोमवार से ही मुबारकपुर कस्बा के अलीनगर मुहल्ला समेत आसपास के क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। पीलिया की चपेट अब तक 36 से अधिक लोग आ चुके हैँ इनमें 6 की हालत गंभीर है और उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि रविवार को मात्र तीन नये मरीज पाए गए थे वहीं सोमवार को इसकी संख्या एक रही। दर्जन भर लोगों की सीएचसी पर हुई जांच में मात्र एक 13 वर्षीय रेहान पुत्र जावेद अहमद निवासी अलीनगर में ही पीलिया के लक्षण पाए गए । वहीं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को भी कस्बे में छापेमारी की कार्रवाई जारी रखी। टीम के कस्बे में पहुंचते ही मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री करने वाले अपनी-अपनी दुकानें बंद कर चलते बने। कई स्थानों पर टीम ने सेंपुलिंग भी किया है।
बरसात के चलते नहीं निकली जागरूकता रैली
मुबारकपुर। कस्बे में फैले पीलिया व संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जागरूकता रैली निकालने की बात कहीं गई थी। सुबह से ही कस्बे में हो रही लगातार बरसात के चलते यह रैली नहीं निकाली जा सकी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव ने बताया कि अब दो-तीन दिनों में मौसम साफ होने पर पुन: रैली निकाली जायेगी।
कस्बे में युद्ध स्तर पर शुरू हुआ सफाई अभियान
मुबारकपुर। पीलिया फैलने के पीछे साफ-सफाई दुर्व्यवस्था को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही नपा प्रशासन सक्रिय हो गया। सोमवार को नूरपुर बुतात की खाली जमीन के साथ ही पीलिया प्रभावित अलीनगर वार्ड में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

कस्बे के नूरपुर बुतात मुहल्ला स्थित एक खाली पड़ी जमीन पर काफी समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ था। जनवरी माह में पहली बार पीलिया की शुरूआत होने पर भी उक्त जमीन पर कूड़े के ढेर की वहीं स्थिति थी। छह माह बाद पुन: फैले पीलिया के समय भी उक्त मैदान पर कूडे का ढेर लगा हुआ था। सोमवार को अमर उजाला ने इस कूड़े के ढेर की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही नपा प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार को नपा के सफाई कर्मी सुबह ही उक्त जमीन पर पहुंचे और साफ-सफाई शुरू कर दिया। सोमवार को आधी जमीन की सफाई कर दी गई। बरसात तेज होने चलते शेष सफाई का काम अगले दिन पर टाल दिया गया। वहीं पीलिया प्रभावित अलीनगर वार्ड में भी सोमवार को सफाई कर्मियों की टीम ने अभियान चला कर जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर को हटवाने की कवायद किया। ईओ-नगर पालिका परिषद, राजपति अविचल ने बताया कि नूरपुर बुतात मुहल्ले के खाली पड़ी जमीन के साथ ही पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई दुरूस्त करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई है कि जहां भी लापरवाही पायी जायेगी वहां कार्रवाई होगी। जमीन पर आसपास के मछली दुकानदारों द्वारा अवशेष फेका जाता था, उन्हें भी ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed